Sonbhadra News : गुरमुरा में चाकू मारकर युवक की हत्या
चोपन थाना में गुरुमुरा के पास मंगलवार की शाम लगभग सात बजे अज्ञात हमलावरों ने चाकू मार कर एक युवक की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है ।
sonbhadra
9:55 PM, September 10, 2024
मंटू शर्मा/घनश्याम पांडेय (संवाददाता)
डाला/चोपन (सोनभद्र) । चोपन थाना में गुरुमुरा के पास मंगलवार की शाम लगभग सात बजे अज्ञात हमलावरों ने चाकू मार कर एक युवक की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है ।
पुलिस सूत्रों के अनुसार गुरुमुरा निवासी 25वर्षीय राकेश गुप्ता पुत्र ओमप्रकाश गुप्ता किसी काम से जवारी डाड़ गया था। शाम सात बजे वह अपने बाइक से अपने घर के लिए निकला था। वह जैसे ही पुराना स्वास्थ केंद्र गुरमूरा के पास पहुंचा तभी अज्ञात हमलावरों ने चाकू मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद राहगीरों ने उसे एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चोपन भेजवाया जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने अज्ञात के नाम हत्या किये जाने की तहरीर दिया है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में लग गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।




