Sonbhadra News : करंट की चपेट में आने से युवक घायल
जुगैल थाना क्षेत्र में एक युवक करंट की जद में आने के बाद गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप की स्थिति बन गई। युवक को प्राथमिक इलाज़ के लिए चोपन सीएचसी सेंटर में भर्ती कराया गया ।

sonbhadra
6:15 PM, September 11, 2024
घनश्याम पांडेय/रविन्द्र पाठक (संवाददाता)
जुगैल थाना क्षेत्र में एक युवक करंट की जद में आने के बाद गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप की स्थिति बन गई। वही दर्द से छटपटा रहे युवक को प्राथमिक इलाज़ के लिए चोपन सीएचसी सेंटर लाया गया जहां डॉक्टरों की देख रेख में युवक का इलाज़ चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार संतोष (35) पुत्र लालबहादुर निवासी चौरा का रहने वाला है। पानी की ज़रूरत के लिए जैसे ही वो समर्सिबल चालू करने पहुंचा ही था कि ज़मीन पर गिरे इलेक्ट्रिक तार की चपेट में आ गया और बुरी तरह से जल गया जिसे आननफानन में चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया गया। डॉक्टर अभय ने बताया कि इलेक्ट्रिकल बर्न का केस है। युवक के घर पर केवल तार छिला हुआ था जिससे उसको करंट लग गया। फिलहाल युवक की हालत सामान्य है। बर्न विभाग में भर्ती कर युवक का इलाज़ किया जा रहा है और उसके स्वास्थ्य पर पूरी नज़र डॉक्टरों द्वारा रखी जा रही है।




