Sonbhadra News: बाइक से गिरकर युवक घायल
घोरावल खुटहा बाईपास पर एक युवक बाइक चलाते हुए गिर पड़ा और घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उसे घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां पर उसे भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने उपचार किया।

sonbhadra
6:29 PM, September 22, 2024
राजकुमार (संवाददाता)
घोरावल। खुटहा बाईपास तिराहा पर युवक ओम प्रकाश 24 वर्ष पुत्र कल्लू निवासी धोवा थाना घोरावल बाइक से गिरकर घायल हुआ। रिश्तेदारी में वह खुटहा गांव में गया था। खुटहा बाईपास पर गिरने के बाद रात साढ़े बारह बजे एम्बुलेंस को सूचना मिली। सूचना पर पहुँची एम्बुलेंस से उसे रात में अस्पताल ले जाया गया। उसके साथ मे एक अन्य युवक भी था लेकिन उन्हें मात्र खरोच आई थी। ओम प्रकाश के सिर में चोट , आंख के पास चोट, हाथ में भी हल्की चोट आई। सीएचसी मे उपचार हुआ।




