Sonbhadra News : 20 फिट नीचे रेलवे पटरी पर गिरकर युवक घायल
चुर्क चौकी क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 रेलवे कटिंग चुर्क के पास एक युवक फिसलकर 20 फिट नीचे रेलवे पटरी पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल भेजा गया।

sonbhadra
8:56 PM, May 21, 2026
दिलीप श्रीवास्तव/प्रकाश खत्री (संवाददाता)
चुर्क (सोनभद्र)। चुर्क चौकी क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 रेलवे कटिंग चुर्क के पास एक युवक फिसलकर 20 फिट नीचे रेलवे पटरी पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल भेजा गया।
जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम करीब 19.15 बजे ग्रामीण द्वारा सूचना मिली कि वार्ड नंबर 5 रेलवे कटिंग चुर्क के पास तीन लड़के इंद्रजीत पुत्र दीनानाथ उम्र करीब 20 वर्ष, विकास उर्फ विक्की रवानी पुत्र बुच्चू उम्र करीब 22 वर्ष, धनंजय रवानी पुत्र सुरेश उम्र करीब 24 वर्ष समस्त निवासीगण ग्राम कुसुमा थाना राबर्ट्सगंज, सोनभद्र नशे की हालत में रेलवे लाइन के किनारे ऊपर टहल रहे थे कि अचानक पैर फिसलने से विकास उर्फ विक्की का पैर फिसल जाने के कारण लगभग 20 फीट नीचे रेलवे लाइन के किनारे पटरी पर गिर गया । जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया । जिसे ग्रामीणों की मदद से निकलवा कर 108 नंबर एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय लोढ़ी भिजवाया गया है, जहाँ उसका इलाज चल रहा है।




