Sonbhadra News : सोनभद्र में ऑपरेशन ऑल आउट के तहत व्यापक चेकिंग अभियान, संदिग्धों और वाहनों की हुई जांच
पुलिस टीमों ने वाहनों को रोककर आवश्यक दस्तावेजों एवं अन्य पहलुओं की जांच की, वहीं संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई।

sonbhadra
1:17 PM, November 22, 2026
शान्तनु विश्वास
सोनभद्र । जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सोनभद्र पुलिस द्वारा ऑपरेशन ऑल आउट के तहत व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच की।
अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) सोनभद्र ऋषभ रुणवाल, समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारियों ने पुलिस बल के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रियता दिखाते हुए प्रमुख मार्गों, चौराहों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर चेकिंग की। पुलिस टीमों ने वाहनों को रोककर आवश्यक दस्तावेजों एवं अन्य पहलुओं की जांच की, वहीं संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई।
इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक एवं निर्देशित किया गया। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई भी की गई।
पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर सतर्क नजर रखें। विशेष रूप से संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर निगरानी बढ़ाते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।




