Sonbhadra News : भगवान शिव पर 'अशोभनीय' टिप्पणी करना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
ओबरा थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर भगवान शिव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में कार्यवाही की है। पुलिस ने ओबरा थाना क्षेत्र स्थित बिल्ली प्राइमरी विद्यालय से एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस....

sonbhadra
9:32 PM, December 15, 2024
कृपाशंकर पाण्डेय/राहुल सिंह (संवाददाता)
ओबरा । ओबरा थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर भगवान शिव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में कार्यवाही की है। पुलिस ने ओबरा थाना क्षेत्र स्थित बिल्ली प्राइमरी विद्यालय से एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले आरोपी युवक इमरान (19वर्ष) पुत्र मेंहदी हसन उर्फ़ बबलू को गिरफ्तार किया।
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर भगवान शिव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। जिससे इलाके में साम्प्रदायिक माहौल खराब होने का अंदेशा था। घटना को लेकर किसी ने एक्स पर शिकायत किया था, जिसके बाद बिल्ली प्राइमरी विद्यालय से आरोपी इमरान क़ो 299 व 196 बीएनएस और 66 आईटी एक्ट की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।




