मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना रॉबर्ट्सगंज में धारा 108 व 308(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर थाना, एसओजी और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम गठित की गई। तकनीकी जांच में सामने आया कि वीडियो कॉल राजस्थान के अलवर जनपद से की गई थी, जबकि जिस खाते में पैसे भेजे गए वह महाराष्ट्र का था और धनराशि राजस्थान के भिवाड़ी क्षेत्र से निकाली गई थी। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, मोबाइल चैट, कॉल डिटेल और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस टीम राजस्थान रवाना हुई। स्थानीय पुलिस के सहयोग से संयुक्त टीम ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में धमकी देकर उगाही करने वाले, बैंक खातों से पैसा निकालने वाले और फर्जी दस्तावेजों के जरिए म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने वाले सदस्य शामिल हैं।