Sonbhadra News : रेणुकूट में चार किशोर रहस्यमय ढंग से लापता, परिजनों में मचा हड़कंप
स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के चाचा कॉलोनी से चार किशोरों के अचानक लापता हो जाने से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

sonbhadra
12:14 AM, May 12, 2026
मनोज बर्मा (संवाददाता)
रेणुकूट (सोनभद्र) । स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के चाचा कॉलोनी से चार किशोरों के अचानक लापता हो जाने से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है । वहीं पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार चाचा कॉलोनी निवासी आलोक कुमार पाल (13 वर्ष) पुत्र नंदू पाल, रोहित कुमार (12 वर्ष) पुत्र पिंटू राम, अनिकेत कुमार (16 वर्ष) पुत्र अनिल भारती तथा विवेक कुमार (15 वर्ष) पुत्र सुनील राम बीते 9 मई की शाम से घर से लापता हैं। काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने स्थानीय पुलिस चौकी में सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और चारों किशोरों की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है। चौकी प्रभारी जितेंद्र सरोज ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाई जा रही है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड तथा अन्य संभावित स्थानों पर भी जांच की जा रही है। घटना के बाद चाचा कॉलोनी समेत आसपास के क्षेत्रों में चिंता का माहौल है। परिजन बच्चों की सकुशल वापसी की गुहार लगा रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को इन किशोरों के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।




