Sonbhadra News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत पइका ग्राम पंचायत के पत्थरहा टोले में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

sonbhadra
4:14 PM, November 28, 2025
नीरज सिंह/राकेश चौबे (संवाददाता)
सलखन (सोनभद्र) । चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत पइका ग्राम पंचायत के पत्थरहा टोले में अजीत उर्फ रूपम पाठक पुत्र कृपा शंकर पाठक उम्र 38 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में शव दोपहर 2:00 बजे के लगभग लोगों ने देखा, जिसके बाद गांव में सनसनी फैल गई । युवक पुणे में रहकर काम करता था और पिछले चार-पांच दिन पूर्व घर आया हुआ था । परिजनों ने बताया कि बुधवार की सुबह 9:00 बजे घर से निकला था लेकिन पुनः वापस नहीं लौौटा। परिजनों द्वारा काफी खोजबिन किया गया परंतु कोई पता नहीं लग पाया । उसके मोबाइल पर लगभग चार घंटे तक रिंग बजती रही इसके बाद रिंग बजना बंद हो गया । इस घटना से पूरे क्षेत्र में दशरथ का माहौल व्याप्त है । फ़िलहाल चोपन पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है।




