Sonbhadra News : सड़क हादसे में युवक की मौत
रेनुकूट-बभनी मार्ग पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। असनहर गांव के मंदिर के पास एक ट्रक ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई।
.jpeg&w=3840&q=75)
sonbhadra
10:47 PM, January 24, 2025
राजेश कुमार (संवाददाता)
बभनी (सोनभद्र) । रेनुकूट-बभनी मार्ग पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। असनहर गांव के मंदिर के पास एक ट्रक ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई।
हादसे में बाइक पर सवार राजेश कुमार (26), जो औरहवां टोला, ग्राम कुन्डाडीह, म्योरपुर के निवासी थे, की मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथी सूरज कुमार (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। डॉक्टर राजन सिंह ने बताया कि सूरज का सिर फट गया है और पैर भी टूट गया है। उन्हें गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही बभनी पुलिस के प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी पहुंचाया गया। जहां राजेश कुमार को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया है और मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों ने बताया कि दोनों युवक बभनी से अपने घर औरहवां टोला जा रहे थे, जब रेणुकूट की तरफ से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।




