Sonbhadra News : अज्ञात बाइक की टक्कर से युवक की मौत
वैवाहिक कार्यक्रम में कार्य हेतु जाने के लिए शाहगंज से ऑटो द्वारा झकाही मठ के पास मोकरसिम मोड़ पर उतर कर पैदल ही गांव की तरफ जा रहा था पीछे से किसी ने अज्ञात बाइक से टक्कर मार दिया...

sonbhadra
7:49 PM, April 27, 2026
संतोष जायसवाल/मनोज कुमार (संवाददाता)
करमा (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के मोकरसिम मोड़ के पास प्रियांशू पटेल पुत्र तेजबहादुर पटेल निवासी दुगौलिया थाना शाहगंज जो वैवाहिक कार्यक्रमों में कार्य करता था किसी के यहाँ वैवाहिक कार्यक्रम में कार्य हेतु जाने के लिए शाहगंज से ऑटो द्वारा झकाही मठ के पास मोकरसिम मोड़ पर उतर कर पैदल ही मोकरसिम गांव की तरफ जा रहा था पीछे से किसी ने अज्ञात मोटरसाइकिल से टक्कर मार दिया जिसमें प्रियांशु के सर में गंभीर चोट आ गयी। किसी राहगीर ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी । मौके पर पहुचीं डायल 112 पुलिस द्वारा तत्काल एंबुलेंस बुलाकर जिला अस्पताल भेज दिया जहाँ डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया ।मौत की सूचना पाकर करमा पुलिस जिला अस्पताल पहुँच विधिक कार्यवाही में जुट गयी। घटना रविवार दोपहर 2:30 बजे की है।



