Sonbhadra News : कुएँ में गिरने से युवक की मौत
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के रुमा गांव में बीती रात कुएं में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वह रास्ते से जा रहा था कि बीच रास्ते में पैर फिसलने से कुएं में गिर गया....

sonbhadra
2:23 PM, November 17, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । घोरावल कोतवाली क्षेत्र के रुमा गांव में बीती रात कुएं में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वह रास्ते से जा रहा था कि बीच रास्ते में पैर फिसलने से कुएं में गिर गया।
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के रुमा गांव के प्रधान सुभाष कुमार भारती ने बताया कि गांव निवासी 40 वर्षीय संजय पुत्र लक्ष्मण बीती रात अपने घर जा रहा था और पैर फिसलने से रास्ते के बीच स्थित कुएं में गिर गया। परिजनों और ग्रामीणों ने आनन-फानन में उसे कुएं से बाहर निकाला। जब तक उसे कुएं से बाहर निकाला जाता, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रॉबर्ट्सगंज स्थित पोस्टमार्टम हॉउस भेज दिया।




