Sonbhadra News : बाइक सवार गिरने से युवक की मौत
चोपन के परासपानी क्षेत्र में एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर जाने से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया ।

sonbhadra
4:00 PM, July 10, 2025
एम शर्मा/घनश्याम पाण्डेय (संवाददाता)
डाला/चोपन । थाना चोपन के परासपानी क्षेत्र में एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर जाने से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया ।
चोपन पुलिस से मिली जानकारी मुताबिक गुरुवार को संदीप कुमार गोंड पुत्र राम अवतार निवासी गुरमुरा ने चोपन थाना में तहरीर के माध्यम से अवगत कराया कि मेरा भतीजा भगवान दास गौड़ उम्र लगभग 22 वर्ष पुत्र सोमार गौड़ मोटर साइकिल हीरो स्प्लेंडर से बीती मध्य रात्रि 12:00 बजे गुरमुरा से तेलगुड़वा की तरफ आ रहा था और परासपानी के पास अनियंत्रित होकर मोटर साइकिल सहित गिर गया जिससे उसके माथे पर गंभीर चोट आ गई ।जिसके उपरांत तत्काल ही घायल को एंबुलेंस से सीएचसी चोपन भेजवाया गया
जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया कि सूचना प्राप्त होने पर आवश्यक विधिक कार्यवाही कराई जा रही है।




