Sonbhadra News : अज्ञात वाहन के धक्के से युवक की मौत
अज्ञात वाहन के धक्के से युवक की मौत हो गयी। वह बीती रात टहलने निकला था।

काल्पनिक तस्वीर
sonbhadra
1:07 PM, April 27, 2026
संतोष जायसवाल/मनोज कुमार (संवाददाता)
करमा (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के खुटहनिया गाँव निवासी राजकुमार पुत्र तुलसी उम्र लगभग 45 वर्ष बीती रात करीब 8 बजे गाँव के पास सड़क पर टहल रहे थे कि किसी अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गये। परिजन व स्थानीय लोग निजी साधन से ट्रॉमा सेंटर वाराणसी ले जा रहे थे कि रास्ते में ही राजकुमार की मौत हो गयी। शव को वापस घर ले आकर परिजनों द्वारा करमा पुलिस को सूचना दी गयी।मौके पर पहुचीं करमा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही में जुट गयी।



