Sonbhadra News : सड़क हादसे में जिंदगी की जंग हार गया युवक, परिवार में मचा कोहराम
पिपरी थाना क्षेत्र के रेणुकूट मुख्य बाजार स्थित हिंडाल्को पेट्रोल पंप के समीप रविवार की शाम हुए भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक ने वाराणसी........

एनिमेटेड फोटो.....
sonbhadra
8:48 PM, June 30, 2026
मनोज वर्मा (संवाददाता)
रेणुकूट। पिपरी थाना क्षेत्र के रेणुकूट मुख्य बाजार स्थित हिंडाल्को पेट्रोल पंप के समीप रविवार की शाम हुए भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक ने वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि उसका साथी अभी भी जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया गया कि रविवार शाम सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में संजय कुमार को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पिपरी थाना प्रभारी राजेश चौबे ने बताया कि दुर्घटना में घायल संजय कुमार की उपचार के दौरान मौत हो गई है। उसके साथ घायल दूसरे युवक का इलाज जारी है। दोनों युवक स्थानीय क्षेत्र के एक होटल में कार्यरत थे। पुलिस ने शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
संजय कुमार की मौत की खबर जैसे ही उसके घर पहुंची, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। आसपास के लोग भी परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे। पूरे क्षेत्र में घटना को लेकर शोक का माहौल बना हुआ है।




