Sonbhadra News : अज्ञात कारणों से युवक ने लगाई फाँसी, मौत
चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोटा ग्राम पंचायत टोला जडंगाखाडी में एक युवक का पेड़ पर गमछे के सहारे लटकता शव मिलने से परिजनों में हड़कंप मच गया , पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.....

sonbhadra
2:02 PM, January 12, 2026
एम0 शर्मा/घनश्याम पाण्डेय (संवाददाता)
डाला । चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोटा ग्राम पंचायत टोला जडंगाखाडी में एक युवक का पेड़ पर गमछे के सहारे लटकता शव मिलने से परिजनों में हड़कंप मच गया , पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।
मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार को देर शाम लगभग साढ़े छः बजे चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटा ग्राम पंचायत के टोला जडंगाखाडी निवासी टिनू कुमार (17वर्ष) का अपने ही घर से कुछ ही दूरी पर स्थित एक महुआ के पेड़ में गमछा के सहारे लटका हुआ शव देख परिजनों में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में चोपन पुलिस को सूचना दी। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची चोपन पुलिस ने शव को पेड़ से उतारा और तत्काल चोपन अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने युवक को मृतक लाया घोषित कर दिया, जिसके उपरांत परिजन के तहरीर पर चोपन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया।
वहीं मृतक के पिता छोटे लाल पठारी ने बताया कि "घर में किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ था उसने ऐसा कदम क्यों उठाया है इसका पता लगाया जा रहा था वह हाई स्कूल में पढ़ाई करता है। उनके मृतक सहित कुल चार लड़के थे जिसमें सबसे बड़े बेटा दीपक की लगभग तीन वर्ष पूर्व अज्ञात कारण से मौत हो गई और अब दीपक की मौत के बाद अब केवल दो मनोज और प्रमोद ही हैं।
पुलिस के अनुसार, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भिजवाया जा चुका है।




