Sonbhadra News : युवक को लिफ्ट लेना पड़ा महंगा, स्कूटी सवार खरीदारी का सामान सहित नगद लेकर फरार
डाला क्षेत्र में स्कूटी सवार अज्ञात व्यक्ति से एक युवक को लिफ्ट लेना पड़ा महंगा, स्कूटी सवार अज्ञात व्यक्ति ने युवक को झांसे में लेकर शराब की खरीदारी करने के बाद शराब व नगदी लेकर मौक से फरार हो गया...

पीड़ित युवक दशरथ विश्वकर्मा...
sonbhadra
2:25 AM, November 20, 2025
एम0 शर्मा (संवाददाता)
डाला । डाला क्षेत्र में स्कूटी सवार अज्ञात व्यक्ति से एक युवक को लिफ्ट लेना पड़ा महंगा, स्कूटी सवार अज्ञात व्यक्ति ने युवक को झांसे में लेकर शराब की खरीदारी करने के बाद शराब व नगदी लेकर मौक से फरार हो गया ।
जानकारी मुताबिक थाना चोपन के डाला पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत शहिद स्थल के पास स्थित अंग्रेजी शराब और ठंडी बियर की दुकान के पास स्कूटी सवार अज्ञात व्यक्ति ने एक युवक को झांसे में लेकर उससे शराब की खरीदारी कराने के बाद शराब सहित नगदी लेकर फरार हो गया। वहीं पीड़ित शहिद स्थल पर घर जाने के लिए भाड़ा के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हो गया। भटकता हुआ देख एक व्यक्ति ने उसकी समस्या सुनी और भाड़ा देकर गाडी से उसको घर के लिए भेजवाया दिया ।
पीड़ीत युवक थाना चोपन के गुरमुरा रेलवे स्टेशन के पास पनारी गांव निवासी दशरथ विश्वकर्मा पुत्र विरे विश्वकर्मा ने बताया कि हम बुधवार शाम डाला में झूलन टाली के पास हाईवे पर घर जाने के लिए आटो का इंतजार कर रहे थे की उसी दौरान एक स्कुटी सवार अज्ञात व्यक्ति ने हमसे पूछा कि तुमको आगे जाना है क्या ,तो मैंने कहा कि हमें गुरमुरा जाना है तो स्कुटी सवार ने गुरमुरा तक छोड़ने की बात कह हमें भी स्कूटी पर अपने पिछे बैठा लिया जिसके बाद जैसे ही डाला शहिद स्थल (बस स्टैंड) के पास पहुंचा तो हमसे कहा कि बहुत ही ठंडी लग रहा है तुम्हारे पास रुपए हैं तो हमे एक बोतल शराब खरीद दो आगे चलकर हम तुम्हारा रुपया वापस कर देंगे, हमने शराब खरीदने के लिए आन लाइन 310+200 रुपया शराब के दुकानदार को पेमेंट कर दिया तो फिर बोला की 100 रूपए और दे दो चखना भी लेंकर आ रहें हैं और हमने उसको 100 रुपया भी दे दिया, शराब खरीदारी के 510 रुपए व ₹100 नगद कुल 610 का सामान सहित नगद लेकर वह व्यक्ति तुरंत स्कूटी चालू कर मौके से फरार हो गया। जिसको लेकर हम वहां पर मौजूद कई लोगों की इस घटना के बारे में बताया, जिसके उपरांत वहीं पर स्थानीय व्यक्ति ने हमें भाड़ा देकर घर भेजने में हमारा सहयोग किया ।




