Sonbhadra news : फांसी के फंदे पर मिला युवक, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
घरसड़ी स्थित जवाहर नगर बस्ती में सोमवार तड़के एक युवक द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाने का मामला सामने आया।

Ai जेनरेटेड फोटो
sonbhadra
2:38 PM, September 21, 2026
संजय भारती (संवाददाता)
बीना (सोनभद्र)। बीना पुलिस चौकी क्षेत्र के घरसड़ी स्थित जवाहर नगर बस्ती में सोमवार तड़के एक युवक द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाने का मामला सामने आया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन आनन-फानन में उसे फंदे से उतारकर उपचार के लिए शक्तिनगर स्थित संजीवनी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सुजीत (40) पुत्र हंसलाल, निवासी जवाहर नगर, घरसड़ी बस्ती के रूप में हुई है। बीना चौकी प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक द्वारा अज्ञात कारणों से फांसी लगाने की जानकारी सामने आई है।
अस्पताल से मेमो प्राप्त होने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। वहीं, परिजनों ने घटना के पीछे पारिवारिक विवाद की बात बताई है।
मृतक के तीन बच्चे हैं। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है।




