Sonbhadra News: छठ घाट पर नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत, चप्पल बचाने के चक्कर में हुआ हादसा

स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत सोन नदी स्थित छठ घाट पर गुरुवार को एक दुखद हादसा हो गया, जहां नहाने के दौरान एक युवक नदी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

news-img

sonbhadra

10:06 PM, April 16, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता) 

० पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

चोपन (सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत सोन नदी स्थित छठ घाट पर गुरुवार को एक दुखद हादसा हो गया, जहां नहाने के दौरान एक युवक नदी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। घटना की सूचना मिलते ही चोपन थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी गई। घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस और गोताखोरों ने चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत सोन पंप के पास से युवक का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय जितेंद्र पुत्र रामेश्वर लाल निवासी चाचीवाद बड़ा, थाना फतेहपुर, जिला सीकर (राजस्थान) के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जितेंद्र अपने भाई के साथ वाहन खराब होने के कारण चोपन क्षेत्र में आया हुआ था। बताया जा रहा है कि मारकुंडी क्षेत्र में वाहन खराब हो जाने के बाद उसने वाहन खड़ा कर दिया और वाहन मिस्त्री लेने के लिए अपने भाई व साथी के साथ चोपन की ओर आया। इसी दौरान तीनों सोन नदी के छठ घाट पर पहुंचे और नहाने का निर्णय लिया। नहाते समय अचानक जितेंद्र की चप्पल पानी में बहने लगी। चप्पल को पकड़ने के प्रयास में वह धीरे-धीरे गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते नदी में डूब गया। साथ में मौजूद लोगों ने उसे बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन तब तक वह पानी में लापता हो चुका था। यह हादसा क्षेत्र में शोक का विषय बन गया है।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.