Sonbhadra News : योगी सरकार का विकास अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा
यूपी में अभूतपूर्व विकास एवं सतत समृद्धि के नौ वर्ष पर स्थानीय विकास खण्ड परिसर में शिक्षा, कृषि, पशुपालन, बाल विकास, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (समूह) जैसे विभिन्न विभाग द्वारा स्टाल लगाया गया।

sonbhadra
8:33 PM, March 20, 2026
एस प्रसाद (संवाददाता)
म्योरपुर (सोनभद्र)। उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व विकास एवं सतत समृद्धि के नौ वर्ष पर स्थानीय विकास खण्ड परिसर में शुक्रवार को शिक्षा, कृषि, पशुपालन, बाल विकास, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (समूह),जैसे विभिन्न विभाग द्वारा स्टाल लगाया गया जहां सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित किया गया। बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई रस्म भी निभाई गई।शिक्षा विभाग का टीएलएम बहुत आकर्षक रहा तथा कस्तूरबा विद्यालय की बालिकाओं का सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति और भ्रूण हत्या पर आधारित नाटक सराहनीय रहा। विभाग के संबंधित अधिकारियों द्वारा सरकार की योजनाओं का जन जन में कैसे लाभ प्राप्त हो विस्तृत ढंग से बताया गया। खंड विकास अधिकारी दिनेश कुमार मिश्र ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार गांवों में विकास की गंगा बहा रही है मनरेगा जिसके तहत मजदूर जाब कार्ड धारकों को काम मुहैया कराकर रोजगार से जोड़ा गया है सरकार के दिशा निर्देश का पालन करते हुए विकास हेतु निरंतर प्रयास किया जाता रहा है। ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड ने कहा कि अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजना पहुंचना ही सरकार की प्रथम उपलब्धि है जो योगी सरकार ने साबित कर दिया है सीधे संवाद और योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड ने किया।इस दौरान खंड विकास अधिकारी म्योरपुर दिनेश मिश्रा एडिओ पंचायत अजय सिंह, सीडीपीओ नागेंद्र भारती,खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार प्रजापति,पीआरडी विकास दुबे, एडिओ कोऑपरेटिव संतेष राय सहित दर्जनों जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।



