Sonbhadra News : विंढमगंज पुलिस ने चार वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा जनपद में अपराध को रोकने तथा अपराधियों की धर पकड़ के क्रम में विंढमगंज पुलिस ने चार वारंटियों को किया गिरफ्तार


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र 'अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही तथा वारण्टियो की गिरफ्तारी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (आपरेशन) तथा क्षेत्राधिकारी सर्किल दुद्धी के निर्देशन में थानाध्यक्ष के निर्देशन में उ0नि0 रामधनी सिंह मय फोर्स द्वारा माननीय न्यायालय द्वारा मु0स0 3659/06 धारा 323,504 आईपीसी में जारी एनबीडब्लू के तामिल के क्रम में सम्बन्धित वारण्टीगण सहनवाज अहमद पुत्र नईम अहमद निवासी ग्राम सलैयाडीह उम्र करीब 33 वर्ष, सरताज अहमद पुत्र नईम अहमद निवासी ग्राम सलैयाडीह उम्र करीब 36 वर्ष को तथा उ0नि0 जयप्रकाश यादव मय फोर्स के द्वारा न्यायालय द्वारा मु0स0 701/18 धारा-498ए,323,504,506 आईपीसी व 3/4 डीपी एक्ट में जारी एनबीडब्लू के तामिल के क्रम में सम्बन्धित वारण्टीगण सईद हुसैन पुत्र रहमत अली निवासी ग्राम महुली उम्र करीब 70 वर्ष, अख्तर अली पुत्र सईद हुसैन निवासी ग्राम महुली उम्र करीब 40 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तारशुदा वारंटियों को न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में30नि0 रामधनी सिंह,30नि0 जयप्रकाश यादव, हे0का0 महफूज अली,का0 अखण्ड प्रताप यादव मौजूद रहे।