Sonbhadra News : एनसीएल बीना प्रोजेक्ट में मजदूरों ने बोनस वेतन को लेकर रोका दो घंटे काम
इतना ही नहीं केंद्र सरकार और कोल इंडिया के नियमानुसार तय न्यूनतम वेतन भी उन्हें नहीं मिल रहा है। कुछ मजदूरों को ठेकेदार द्वारा हाथ में मजदूरी का पैसा दिया जाता है।

sonbhadra
5:51 PM, November 4, 2026
संजय भारती (संवाददाता)
शक्तिनगर (सोनभद्र)। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की बीना कोयला परियोजना में कार्य कर रहे पेटी कॉन्टैक्टर के अंडर में काम कर रहे ऑपरेटर और मजदूरों ने बोनस भुगतान में अनियमितता और समय पर सैलरी न मिलने के विरोध में काम को दो बजे तक ठप कर दिया । बीना प्रोजेक्ट के कोल हैंडलिंग प्लांट में अगले महीने भी मजदूरों ने वेतन को लेकर काम रोका था ।
प्रदर्शन कर रहे मजदूर ऑपरेटरों व श्रमिकों का कहना है कि बोनस, लिव में देरी व कंपनियों द्वारा समय पर भुगतान नहीं किया जा रहा है। इतना ही नहीं केंद्र सरकार और कोल इंडिया के नियमानुसार तय न्यूनतम वेतन भी उन्हें नहीं मिल रहा है। कुछ मजदूरों को ठेकेदार द्वारा हाथ में मजदूरी का पैसा दिया जाता है।
वहीं उपस्थित अधिकारियों का कहना है कि आगामी 6 तारीख तक सब क्लियर हो जाएगा । अधिकारियों के समझाने के बाद मजदूर ऑपरेटर अपने काम पर लौटे।




