Sonbhadra news : बसपा संस्थापक के पुण्यतिथि पर लखनऊ पहुंचने की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता, बैठक संपन्न
लखनऊ चलने की तैयारी को लेकर डाला स्थित शहीद स्थल के पास एक निजी आवास पर एक बैठक आयोजित किया गया

sonbhadra
5:56 AM, September 24, 2025
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र)–बसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कु0 मायावती के निर्देश पर आज मंगलवार की शाम विधान सभा रॉबर्ट्सगंज अंतर्गत सेक्टर डाला में बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में बामसेफ, डीएस 4 ,बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक बहुजन नायक कांशीराम साहब के पुण्यतिथि के अवसर पर आगामी 9 अक्टूबर 2025 को भारी संख्या में कार्यकर्ताओं समर्थक व पदाधिकारियों को लखनऊ चलने की तैयारी को लेकर डाला स्थित शहीद स्थल के पास एक निजी आवास पर एक बैठक आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि बसपा के मुख्य मंडल प्रभारी गुड्डूराम चमार एवं मुख्य मंडल प्रभारी मिर्जापुर पन्नालाल भारती रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष रॉबर्ट्सगंज गोपाल दास कौशल ने की , इस दौरान बैठक में राम लखन देहाती, राणा सुबाष राव अम्बेडकर, संजय ठाकुर, दिनेश कुमार भारती, राजेश कुमार भारती, रमेश कुमार भारती, रमेश गौतम, अमित कुमार, घनश्याम भारती, विद्या भारती, तीजा देवी, संजू, शिवानी, कोमल, कुसुम एवं सेक्टर के पदाधिकारीगण आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे जो बसपा संस्थापक के पुण्यतिथि पर लखनऊ पहुंचने के लिए तैयारी में जुट गए ।




