Sonbhadra News : रिहंद परियोजना में कार्यरत विभिन्न कंपनियों के श्रमिको ने किया आंदोलन
एनटीपीसी रिहंद परियोजना में कार्यरत व्यावसायिक संगठन राइट्स, शिवम, कुणाल, एनर्जियो, पावर टोनिक, श्रीविम सहीत अन्य व्यावसायिक संगठनों के श्रमिक शनिवार की सुबह काम पर जानें के बाद उग्र हो गए।

sonbhadra
4:15 PM, April 11, 2026
विजय कुमार पटेल (संवाददाता)
० समय पर वेतन भुगतान, श्रेणी के अनुसार मजदूरी, पी एफ सहित कई मांगो को लेकर धरने बैठे मजदूर
बीजपुर (सोनभद्र) । एनटीपीसी रिहंद परियोजना में कार्यरत व्यावसायिक संगठन राइट्स, शिवम, कुणाल, एनर्जियो, पावर टोनिक, श्रीविम सहीत अन्य व्यावसायिक संगठनों के श्रमिक शनिवार की सुबह काम पर जानें के बाद उग्र हो गए। सैकड़ो की संख्या में विभिन्न साइडो पर कार्यरत श्रमिक काम बंद कर मुख्य मेट्रियल गेट पर बैठ गए। मौके पर स्थानीय पुलिस की टीम व सी आई एस एफ के आलाधिकारी व जवान सुरक्षा व्यवस्था में डटे रहें।
सूचना पर पहुंचें एनटीपीसी प्रबंधन की तरफ से राजेन्द्र शाह,धर्मेन्द्र गिरी,रंगा रेड्डी, राकेश राय ने श्रमिको से बातचीत के दौरान पता चला की कुछ व्यावसायिक संगठन के मजदूरों का अभी तक वेतन भुगतान नही हुआ है। कुछ श्रमिकों के गेट पास पर अकुशल, अर्ध कुशल, कुशल व उच्च कुशल के गेट पासो पर कुछ लिखा जाता और मजदुरी कम दिया जाता है। सहित अन्य शिकायत मिली और फेसबुक, सोशल मीडिया पर कोई फैला दिया था की ए ग्रेड के मजदुरी लागू हो गया है। जैसे अफवाह के चलते श्रमिक एक जूट होकर आंदोलन करने को बाध्य हो गए।
बातचीत के दौरान श्रमिकों को आश्वस्त किया गया की सी ग्रेड के जो न्यू मजदुरी लागत लागू हुआ है। वह श्रेणी के अनुसार सभी मजदूरों का समय से वेतन भुगतान व्यावसायिक संगठन करेगे। और किसी प्रकार की कोई समस्या होने पर आप लोग लिखित प्रार्थना पत्र अपने कंपनी सहीत एनटीपीसी प्रबंधन को देंगे। उसका संज्ञान लेते हुए शीघ्र हल कराया जाएगा।
इस बाबत एनटीपीसी, रिहंद के अपर महाप्रबंधक, मानव संसाधन, राजेश बोजपाई ने बताया की फैसबुक, सोशल मिडिया पर कोई श्रमिकों की मजदुरी बढ़ोतरी की अफवाह फैला दिया था जिस कारण मजदुर कुछ देर के लिए गेट पर बैठे थे। अगर मजदूरों का कोई समस्या आता है। तो हम लोग शीघ्र व्यावसायिक संगठनों से वार्ता कर निदान कराते है।




