Sonbhadra News : कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया रालोद प्रमुख जयंत चौधरी का 47वाँ जन्मदिन
आज राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री चौधरी जयंत सिंह का 47वाँ जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय और व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष के प्रतिष्ठान पर केक काटकर धूमधाम से मनाया.....

sonbhadra
8:17 PM, December 27, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । आज राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री चौधरी जयंत सिंह का 47वाँ जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय और व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष के प्रतिष्ठान पर केक काटकर धूमधाम से मनाया।
आज एक तरफ जहाँ व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सचिन गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनके निज प्रतिष्ठान पर केक काटा और एक-दूसरे को केक खिलाकर खुशी जताई। अंत में सभी ने संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया।
इस दौरान युवा रालोद के प्रदेश सचिव विवेक चतुर्वेदी ने कहा कि "किसानों सहित हर वर्ग के प्रति समर्पित हैं। वे चौधरी चरण सिंह के विचारों और आदर्शों को पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। उनके नेतृत्व में रालोद निरंतर सशक्त हो रहा है।"
व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सचिन गुप्ता ने कहा कि "चौधरी जयंत सिंह पूरे देश के किसान, युवा और आमजन की सशक्त आवाज हैं। उनका नेतृत्व देश को नई दिशा दे रहा है। उन्होंने किसान, मजदूर और वंचित वर्ग के हितों को सर्वोपरि रखा है।"
इस दौरान छात्र प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सूरज चौबे, चंदन सोनी, विजय केसरी, सोनू, मनी दुलारे, हरि चौरसिया, कल्लू, निक्की जैन, सुनील केसरी, सत्यम केसरी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया गया जयंत चौधरी का जन्मदिन -
वहीं दूसरी तरफ उरमौरा स्थित जिला कार्यालय पर आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी का 47वॉ जन्मदिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ के कार्यक्रम मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने कहा कि "जयंत चौधरी आज किसानों और नौजवानों के सबसे लोकप्रिय और सशक्त आवाज हैं। जयंत चौधरी किसान हितों के लिए निरंतर संघर्षरत रहते हुए युवाओं के भविष्य को लेकर भी गंभीर और दूरदर्शी दृष्टिकोण रखते हैं। अपनी शत प्रतिशत सांसद निधि से युवाओं के लिए खेल की आधारभूत संरचना का विकास करना इस बात का प्रमाण है कि वह केवल वादों की राजनीति नहीं बल्कि जमीनी विकास की राजनीति करते हैं। भारतीय राजनीति में वे एक सुयोग्य शिक्षित और भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी की वैचारिक एवं सैद्धांतिक विरासत के योग्य अगुवा के रूप में स्थापित किए हैं।"
वहीं प्रदेश सचिव रामसेवक सिंह पटेल ने कहा कि "जयंत चौधरी आज देश की युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। जयंत चौधरी ने युवाओं को राजनीति में केवल सहभागी ही नहीं बल्कि नेतृत्वकर्ता के रूप में आगे बढ़ने का अवसर दिया है। जिला महामंत्री रोहित सिंह ने कहा जयंत चौधरी के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य पूरी प्रतिबद्धता के साथ किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित समस्त कार्यकर्ताओं ने जयंत चौधरी की दीर्घायु,स्वस्थ एवं राजनीतिक जीवन की कामना की।"
कार्यक्रम का संचालन सुमित मिश्रा, जिला महामंत्री ने किया। इस मौके पर वरिष्ठ नेता भोलानाथ पांडेय, जिला उपाध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ गंगेश्वर पटेल, जिलाध्यक्ष अनुसूचित प्रकोष्ठ ओम प्रकाश भारती, जिला सचिव विजय भारती, कार्यालय प्रभारी सुनील गुप्ता नगमा ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप यादव, विजय भारती, सुरज पटेल, वरुण चौहान, मनदीप सिंह, सूर्यकान्त चौबे, विकास पाण्डेय, आशीष मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। जिला मीडिया प्रभारी विकास पाण्डेय ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।



