Sonbhadra News : छठ महापर्व पर कल डूबते सूर्य को अर्ध देगी महिलाएं
व्रती महिलाएं पूरे श्रद्धा और आस्था के साथ छठी मईया की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करेंगी। महिलाएं विशेष पूजा सामग्री के साथ घाटों पर पहुंचेंगी और कल डूबते सूर्य को जल का अर्ध्य देंगी ।

चोपन छठ घाट जाती श्रद्धालु
sonbhadra
6:12 PM, November 6, 2024
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
- चोपन सहित सिंदुरिया में छठ घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़
चोपन (सोनभद्र) । छठ महापर्व पर श्रद्धालु महिलाएं डूबते सूर्य को अर्ध देंगी। देश भर में उत्सव का माहौल है और विशेष रूप से बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और दिल्ली सहित कई राज्यों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ घाटों पर उमड़ीती है। व्रती महिलाएं पूरे श्रद्धा और आस्था के साथ छठी मईया की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करेंगी। महिलाएं विशेष पूजा सामग्री के साथ घाटों पर पहुंचेंगी और कल डूबते सूर्य को जल का अर्ध्य अर्पित करेंगी। घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं वहीं आदर्श नगर पंचायत द्वारा घाटों को आकर्षण तरीके से सजाया गया है और सफाई की विशेष व्यवस्था की गई है छठ घाट पर आने जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखा गया है बताते चलें कि छठ पूजा में चार दिनों तक कठिन उपवास और नियमों का पालन किया जाता है। इसे सूर्य देवता और छठी मइया की उपासना का पर्व माना जाता है। महिलाएं सुबह से ही तैयारी में जुटी हैं और शाम को जलाशयों, नदियों और तालाबों के किनारे पहुंचकर इस महापर्व की विधि-विधान से पूजा करेंगी। यह पर्व केवल धार्मिक ही नहीं बल्कि सामाजिक एकता का भी प्रतीक है, जहां लोग मिल-जुलकर इस उत्सव को मनाते हैं।
वहीं हर साल की भांति इस साल भी सिंदुरिया में छठ पूजा के लिए घाट की तैयारी पूरी कर ली गयी है । ग्राम प्रधान राम नगीना, पूर्व प्रधान रामनारायण पांडेय, एवं अन्य ग्रामीण घाट पर मौजूद रह कर व्यवस्थाओं को देख रहे हैं ताकि किसी की दिक्कत परेशानी न हो ।




