Sonbhadra News : महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने हेतु "महिला सुरक्षा केंद्र" का हुआ सुभारम्भ
विंढमगंज थाना परिसर में महिला सुरक्षा केंद्र का हुआ सुभारम्भ

सोनभद्र
11:54 PM, September 20, 2025
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज थाना में ही महिला सुरक्षा केंद्र का शुभारंभ उप निरीक्षक साहीद खान तथा महिला कांस्टेबल आराधना यादव की मौजूदगी में किया गया।
मौके पर मौजूद महिलाओं को समझाते हुए उप निरीक्षक साहीद खानकि ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई "मुख्यमंत्री महिला सुरक्षा केंद्र "0.5" के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और सशक्तिकरण से जुड़ी पहलु का हिस्सा है।इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित माहौल प्रदान करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है, विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। यह एक वृहद अभियान है अब तक इसके 5 चरण संचालित हो चुके हैं। हिंसा की शिकार बालिकाएं, महिलाओं को सहायता और आवश्यक सेवाओं से जोड़ती है।
यह महिलाओं के उत्पीड़न से जुड़ी शिकायतों को निपटाने, सलाह देने और सशक्तिकरण के लिए कदम उठाने का कार्य करता है।इसका उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के लिए एक सुरक्षित वातावरण बनाना है।




