Sonbhadra News : महिला दिवस पर समूह की महिलाएं राजभवन के लिए रवाना
सोया मिल्क, पनीर उत्पादन का कार्य करने वाली समूह की महिलाओं को महिला दिवस के अवसर पर राज्यपाल द्वारा राज भवन में आमंत्रित किया गया है।

sonbhadra
8:38 PM, March 7, 2026
शांतनु कुमार
सोनभद्र । सोया मिल्क, पनीर उत्पादन का कार्य करने वाली समूह की महिलाओं को महिला दिवस के अवसर पर राज्यपाल द्वारा राज भवन में आमंत्रित किया गया है, जिसमें सोया मिल्क का काम करने वाली 10 महिलाओं प्रतिभा करने के लिए राजभवन लखनऊ जा रही है ।
शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी के द्वारा हरी झंडी दिखा करके सभी महिलाओं को राजभवन के लिए रवाना किया गया । यह पहला मौका है जब जनपद सोनभद्र के समूह की महिलाओं के उत्कृष्ट कार्य करने के लिए उन्हें राजभवन में आमंत्रित किया गया है जिससे न केवल महिलाओं के विकास के लिए नया मार्ग प्रशस्त हो रहा है बल्कि उन्हें आमदनी के साथ-साथ सम्मान भी प्राप्त हो रहा है।
जिलाधिकारी बद्रीनाथ के मार्गदर्शन में यह महिलाएं राजभवन जा रही है, सभी महिलाओं को जिलाधिकारी के द्वारा शुभकामना दी गई। महिलाओं को राजभवन जाने की सारी व्यवस्था NRLM विभाग के द्वारा किया गया है।



