Sonbhadra News : दो सप्ताह से जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही मारपीट में घायल महिला, पुलिस पर आरोपियों को बचाने का लगाया आरोप
गत दो नवम्बर उसकी पत्नी कलावती भारती की शाम को पुरानी रंजिश को लेकर शकुन्तला (40वर्ष) पत्नी अर्जुन भारती, फेकू भारती पुत्र स्व0 महावीर भारती, राजरूप भारती पुत्र फेकू निवासीगण घटीहटा टोला चन्दौली....

sonbhadra
7:28 PM, November 12, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• परिजनों ने जुगैल पुलिस पर लगाया विपक्षियों को बचाने का आरोप
सोनभद्र । एक तरफ जहाँ राज्य सरकार महिलाओं से जुड़े अपराध के मामले पर पुलिस को तत्परता दिखाने की नसीहत देती रहती है इसके ठीक उलट जनपद सोनभद्र की पुलिस महिलाओं से जुड़े आपराधिक मामले में संवेदनहीनता दिखाता है। ऐसे ही एक मामले में पिछले दो सप्ताह से जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही अधेड़ महिला पर जानलेवा हमला करने वाले हमलावर अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। वहीं महिला के परिजन पुलिस पर विपक्षियों को बचाने का आरोप लगा रहें हैं।
ये है पूरा मामला -
जुगैल के घटिहटा टोला चंदौली निवासी गौरी कुमार भारती ने जुगैल थाने में तहरीर देकर बताया कि "गत दो नवम्बर उसकी पत्नी कलावती भारती की शाम को पुरानी रंजिश को लेकर शकुन्तला (40वर्ष) पत्नी अर्जुन भारती, फेकू भारती पुत्र स्व0 महावीर भारती, राजरूप भारती पुत्र फेकू निवासीगण घटीहटा टोला चन्दौली थाना जुगैल ने लाठी डंडे से पीटकर अधमरा कर दिया। बीच बचाव करने आये उसके लडके अजय भारती (14वर्ष), लडकियों पिंकी भारती (25वर्ष), शक्ति भारती (16वर्ष) व माया भारती (15वर्ष) के साथ भी दबंगों नें मारपीट की। घटना की जानकारी होने पर एम्बुलेंस से वह अपनी घायल पत्नी व बच्चों को लेकर CHC चोपन पहुँचे जहाँ डॉक्टर ने उनकी पत्नी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं घटना के बाद ज़ब वह तहरीर लेकर जुगैल थाने पहुँचे तो पुलिस ने दबाव बनाकर उनकी तहरीर बदलवा दी और दूसरी तहरीर में कुल्हाड़ी से हमले के स्थान पर लाठी डंडे से मारपीट करने की बात लिखने के बाद ही आरोपियों के विरुद्ध हल्की धाराओं में FIR दर्ज किया।"
यदि आरोपियों की नहीं हुई गिरफ्तारी तो एसपी से लगाएंगी न्याय की गुहार -
पीड़िता की पुत्री पिंकी ने बताया कि "उनकी मां का पिछले दो सप्ताह से जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है और डॉक्टर उनकी गंभीर स्थिति देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर रहे हैं। वहीं विपक्षियों द्वारा लगातार उनलोगों को जान से मारने की धमकी मिल रही है लेकिन घटना के दो सप्ताह बाद भी जुगैल पुलिस ने अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। यदि अब भी उनकी सुनवाई नहीं होगी तो वह पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाएंगी।"
वहीं पुरे मामले पर जुगैल थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि "मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।"




