Sonbhadra News : नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में महिलाओं को किया जागरूक
आज महिला कल्याण विभाग की टीम ने मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में महिलाओं एवं बालिकाओं को सेल्फ डिफेन्स को लेकर जागरूक किया.....

sonbhadra
6:54 PM, October 4, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । आज महिला कल्याण विभाग की टीम ने मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में महिलाओं एवं बालिकाओं को सेल्फ डिफेन्स को लेकर जागरूक किया।
इस दौरान जिला मिशन कोऑर्डिनेटर नीतू यति सिंह ने बताया कि "यदि कोई बालिका या महिला किसी प्रतिकूल स्थिति का सामना करे, तो उसे चुप नहीं रहना चाहिए, बल्कि अपनी सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने चाहिए और सरकारी व सामाजिक सहायता तंत्र का उपयोग करना चाहिए। मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर, जागरूक और सशक्त बनाना है, ताकि वह किसी भी विषम परिस्थिति में स्वयं की रक्षा कर सकें।"
वहीं जेंडर स्पेशलिस्ट सीमा द्विवेदी ने महिलाओं को विभिन्न आपातकालीन एवं सहायता सेवाओं से अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि 101 अग्निशमन सेवा, 112 आपातकालीन पुलिस सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 181 वूमेन हेल्पलाइन, 102 गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशुओं के लिए एंबुलेंस सेवा, 1090 वूमेन पावर लाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन पर संपर्क करें साथ ही महिला कल्याण विभाग की योजनाओं, कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना, वन स्टॉप सेंटर के बारे में भी जागरूक किया।
इस मौके पर नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ0 जे0पी0 सिंह, हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन की टीम, नर्स रेखा, गुड़िया, आशा सुमित्रा देवी आदि लोग उपस्थित रही।




