Sonbhadra news : मिशन शक्ति और एंटी रोमियो अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक
ऑपरेशन शील्ड, ऑपरेशन डिस्ट्रॉय ऑपरेशन बचपन के तहत स्थानीय दुकानदारों से पूछताछ की गई साथ ही सरकार द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान के बारे उन्हें बताया गया।

sonbhadra
5:00 PM, October 24, 2024
संतोष जायसवाल/मनोज कुमार (संवाददाता)
करमा। स्थानीय थानांतर्गत केकराही कस्बे में सरकार द्वारा चलाये जा रहे अभियान फेस 5 के तहत आज ऑपरेशन शील्ड, ऑपरेशन डिस्ट्रॉय ऑपरेशन बचपन के तहत स्थानीय दुकानदारों से पूछताछ की गई साथ ही सरकार द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान के बारे उन्हें बताया गया। साथ ही मिशन शक्ति व एंटी रोमियो अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, 102, 112 तथा साइबर हेल्पलाइन नंबर1930 के बारे विस्तार पूर्वक अवगत कराया गया। उक्त अवसर पर महिला कांस्टेबल सुमनलता, महिला कॉन्स्टेबल रीना यादव व महिला कांस्टेबल ममता सिंह के अलावा ग्रामीण महिलाएं व बालिकाएं मौजूद रहीं।




