Sonbhadra news : डीसीएम की चपेट में आने से महिला गम्भीर रुप से घायल
महिला डीसीएम की चपेट में आने से गम्भीर रुप से घायल हो गई। मौके पर स्थानीय लोगों के सहयोग से एंबुलेंस द्वारा भेज दिया गया।

sonbhadra
7:10 PM, April 22, 2025
राकेश चौबे
मारकुंडी सोनभद्र । चोपन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत सलखन मुख्य राज मार्ग रेलवे पुलिया के समीप मंगलवार साय 6:30 बजे के लगभग सड़क पार कर रही महिला डीसीएम की चपेट में आने से गम्भीर रुप से घायल हो गई। मौके पर स्थानीय लोगों के सहयोग से एंबुलेंस द्वारा भेज दिया गया।
प्राप्त समाचार के अनुसार साय 6:30 के लगभग धन्नो बानो 50 वर्ष पत्नी बबलू कुरेशी निवासी सलखन बाजार पानी लेने सड़क पार कर रही थी कि इसी दौरान चोपन से रावर्टसगंज जा रही डीसीएम वाहन की चपेट में आने से गम्भीर रुप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से तत्काल एम्बुलेंस द्वारा इलाज हेतु चोपन स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया।




