Sonbhadra News : खाना बनाते समय महिला झुलसी, गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर रेफर
रैपुरा गांव में शुक्रवार की दोपहर खाना बनाते समय रिजवाना पत्नी सरवर अली उम्र 23 वर्ष बुरी तरह से झुलस गई। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसे ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

sonbhadra
8:37 PM, April 18, 2025
जनपद न्यूज ब्यूरो
शाहगंज (सोनभद्र) । थाना क्षेत्र के रैपुरा गांव में शुक्रवार की दोपहर खाना बनाते समय रिजवाना पत्नी सरवर अली उम्र 23 वर्ष बुरी तरह से झुलस गई। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसे ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
इस बाबत थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिलते हैं पुलिस मौके स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि घटना 11:00 के लगभग की है खाना बनाते समय यह हादसा हुआ। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।