Sonbhadra News : घोरावल में महिला की मौत का मामला, सरकारी सिस्टम में फंसकर चली गयी महिला की जान
गुरुवार को घोरावल सामुदायिक केंद्र में एक गंभीर महिला की तड़प-तड़प कर मौत सिर्फ इसलिए हो गयी क्योंकि डॉक्टरों द्वारा रेफर किये जाने के बाद लगभग व घण्टे तक एम्बुलेंस नहीं पहुंच सकी।

sonbhadra
9:42 PM, August 30, 2024
शान्तनु कुमार/आनंद कुमार चौबे
० जनपद न्यूज Live की खबर पर सीएमओ ने दी सफाई
सोनभद्र । गुरुवार को घोरावल सामुदायिक केंद्र में एक गंभीर महिला की तड़प-तड़प कर मौत सिर्फ इसलिए हो गयी क्योंकि डॉक्टरों द्वारा रेफर किये जाने के बाद लगभग व घण्टे तक एम्बुलेंस नहीं पहुंच सकी। इस खबर को जनपद न्यूज Live ने प्रमुखता से उठाया था। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कम्प मच गया। इस मामले में शुक्रवार को सीएमओ सोनभद्र डॉ0 अश्वनी कुमार की सफाई आयी है। उन्होंने बताया कि महिला मरीज गंभीर थी और उसे घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों द्वारा पूरी सतर्कता से इलाज किया गया किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं बरती गई।
सीएमओ डॉ0 अश्वनी कुमार ने बताया कि "रेफर के बाद एम्बुलेंस के लिए तीन बार संपर्क किया गया लेकिन पहले से अन्य मरीज की बुकिंग होने के कारण इस महिला को एटेंड नहीं किया जा सका। सीएमओ ने बताया कि चूंकि एम्बुलेंस की पूरी प्रक्रिया लखनऊ से जुड़ी होती है जिसकी वजह से वहां से एम्बुलेंस का मूवमेंट निर्धारित होता है।"
"कुल मिलाकर सीएमओ भले ही अपना पक्ष रख रहे हों मगर सच यह है कि सरकारी सिस्टम की वजह से एक महिला को अपनी जान गंवानी पड़ी। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि यदि महिला का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर न होता तो शायद इस सरकारी सिस्टम के दांवपेंच में न पड़ता और महिला की जान बच जाती। यहां सरकार को यह सोचने की जरूरत है कि क्या उसे पहले किसी की जान बचाने की जरूरत है या फिर सिस्टम चलाने की।"




