Sonbhadra News : जंगल में संदिग्ध परिस्थिति में लटकता मिला महिला का शव, हड़कम्प
गोठानी गांव में देर शाम संदिग्ध परिस्थिति में एक महिला का लटकता हुआ शव मिलने से हड़कम्प मच गया। घटना की सूचना के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है।

sonbhadra
8:25 PM, January 19, 2026
घनश्याम पांडेय/रविंद्र पाठक (संवाददाता)
जुगैल (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के गोठानी गांव में देर शाम संदिग्ध परिस्थिति में एक महिला का लटकता हुआ शव मिलने से हड़कम्प मच गया। घटना की सूचना के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार सुशीला (25 वर्ष), पत्नी कमलेश खरवार, निवासी गोठानी, बकरी चराने के लिए जंगल गई थी। इसी दौरान उसका शव अपनी ही साड़ी के पल्लू से लटकता हुआ मिला। घटना की जानकारी होने पर मृतका के भाई ननकू खरवार ने जुगैल थाने में लिखित तहरीर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है तथा मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।




