Sonbhadra News : संदिग्ध परिस्थिति में पेड़ पर लटकता मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस
नीम के पेड़ पर लटकर महिला ने अपनी जान दे दी सूचना पर आसपास और परिजनों में कोहराम मच गया मौके पर पहुंची डाला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया ।

sonbhadra
9:11 PM, April 18, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । नीम के पेड़ पर लटकर महिला ने अपनी जान दे दी सूचना पर आसपास और परिजनों में कोहराम मच गया मौके पर पहुंची डाला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया ।
चोपन थाना क्षेत्र के डाला पुलिस चौकी अंतर्गत बाड़ी स्थित यूपीएसएमडीसी कारपोरेशन के पहाडी पास नीम के पेड़ पर शनिवार की दोपहर में तीस वर्षीय महिला सुनीता पनिका उर्फ गुड्डी पत्नी शहादुर पनिका निवासी डाला बाड़ी का लटकता शव देख लोगों ने परिजनों को सूचना दिया गया मौके पर पहुंचकर परिजनों में कोहराम मच गया वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी घटना की सूचना मिलते ही डाला चौकी इंचार्ज पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए तब तक परिजनों के द्वारा शव उतार कर घर के पास रखा गया था वहीं शव के पीएम को लेकर परिजनों का विरोध जारी था परिजनों का कहना था कि पोस्टमार्टम नहीं कराया जाएगा काफी मान मनौवल के बाद परिजन तैयार हुए तब पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया इस संबंध में डाला चौकी इंचार्ज घनश्याम तिवारी ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है घटना के बारे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने की बाद ही सही जानकारी का पता चल सकेगा।



