Sonbhadra News : सड़क दुर्घटना में घायल महिला का इलाज के दौरान मौत
चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुडवा चौराहे पर सोमवार की दोपहर सड़क पार करके वक्त मोटरसाइकिल सवार पल्सर ने धक्का मार दिया, दुर्घटना में घायल महिला का इलाज के दौरान मौत हो गई।

sonbhadra
2:43 PM, September 8, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुडवा चौराहे पर सोमवार की दोपहर सड़क पार करके वक्त मोटरसाइकिल सवार पल्सर ने धक्का मार दिया, दुर्घटना में घायल महिला का इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार एक महिला 55 वर्षीय सोमारी देवी पत्नी बबूली यादव निवासी चोराटीडंडी कोटा थाना चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुडवा चौराहे पर सड़क पार कर रही थी कि तेज गति से पल्सर मोटरसाइकिल सवार ने धक्का मार दिया। दुर्घटना में महिला के सिर पर गंभीर चोटे आई। घटना के बाद आनन फानन में इलाज के लिए चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहाँ चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में सोमारी देवी की तबियत खराब होते ही सोमवार की देर रात्रि जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने ट्रामा सेण्टर रेफर कर दिया गया, जहाँ ट्रामा सेण्टर पहुचने से पूर्व ही मंगलवार की सुबह एम्बुलेंस में महिला सोमारी की मौत हो गई। एम्बुलेंस में मौत होने के बाद एम्बुलेंस से पुनः जिला अस्पताल लाया गया। इस सन्दर्भ में चोपन थाना प्रभारी गोपाल जी गुप्ता ने बताया कि इलाज के दौरान महिला सोमारी देवी की मौत हो गई थी, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। मृतका के पुत्र रामदुलारे यादव की तहरीर पर मोटरसाइकिल सवार के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करके जांच पड़ताल की जा रही है।




