Sonbhadra news : ट्रैक्टर से गिरकर घायल महिला की उपचार के दौरान मौत
देर शाम को ट्रैक्टर में सवार होकर डाला बाजार की तरफ जा रही महिला अचानक नीचे गिरकर घायल हो गई ।

sonbhadra
8:49 PM, February 1, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) स्थानीय डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के चढ़ाई पर रविवार के देर शाम को ट्रैक्टर में सवार होकर डाला बाजार की तरफ जा रही महिला अचानक नीचे गिरकर घायल हो गई ।
मिली जानकारी के मुताबिक गोरादह कोटा निवासी 30 वर्षीय पार्वती पत्नी रविन्द्र ट्रैक्टर पर बैठकर मायका से अपनी बहन व बहनोई संग डाला आ रही थी उसी दौरान महिला डाला चढ़ाई पर अचानक ट्रैक्टर से नीचे गिरकर घायल हो गई जिसके बाद साथ के अन्य साथियों द्वारा आनन फानन में घायल महिला को एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने घायल की स्थिति नाजुक देखते हुए चोपन अस्पताल रेफर कर दिया ,सूचना पाकर मौके पर पहुंची डाला पुलिस ने घायल महिला 30 वर्षीय पार्वती को उपचार हेतु एंबुलेंस से चोपन भेज दिया गया ।
इस संबंध में चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल महिला की चोपन अस्पताल भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान मौत हो गई है आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।



