Sonbhadra News : महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के हाईटेक रेलवे क्रॉसिंग के समीप सोमवार की सुबह एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई ।

घटना स्थल पर निरीक्षण करते पुलिस कर्मी
sonbhadra
6:01 PM, November 11, 2024
मनोज बर्मा (संवाददाता)
रेणुकूट (सोनभद्र) । स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के हाईटेक रेलवे क्रॉसिंग के समीप सोमवार की सुबह एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। रेणुकूट चौकी प्रभारी राजेश जी चौबे ने बताया कि हिंडालको इंडस्ट्रीज के सेकंड प्लांट कॉलोनी निवासी कविता स्मिथ उम्र 48 वर्ष पत्नी मेलवेल स्मिथ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रही थी और उसका वाराणसी स्थित एक अस्पताल से इलाज चल रहा था। सोमवार की सुबह महिला घर से घूमने के लिए निकली थी इस दौरान वह कब और किन परिस्थितियों में रेलवे क्रॉसिंग के समीप पहुंच गई थी इसका पता नहीं चल सका। पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।




