Sonbhadra news : सर्पदंश से महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
चोपन थाना क्षेत्र के पनारी ग्राम पंचायत के पंचम खाड़ी टोले में मंगलवार की मध्यरात्रि चारपाई पर सो रही 31 वर्षीय अनिता देवी पत्नी अशोक गोंड को जहरीले सर्प ने डस लिया।

sonbhadra
11:38 PM, September 2, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र के पनारी ग्राम पंचायत के पंचम खाड़ी टोले में मंगलवार की मध्यरात्रि चारपाई पर सो रही 31 वर्षीय अनिता देवी पत्नी अशोक गोंड को जहरीले सर्प ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर बुधवार सुबह पहुंची चोपन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना से परिजनों में मातम पसरा है।




