Sonbhadra News : कोन में आभूषण व बर्तन दुकान की छत काटकर चोरी का प्रयास, 20 हजार रुपये नकद ले उड़े चोर
इसके बाद उन्होंने दुकान में रखे सामान को चोरी करने का प्रयास किया। काफी प्रयास के बाद वे लगभग 20 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए।

sonbhadra
6:04 PM, November 21, 2026
पी के विश्वकर्मा (संवाददाता)
० सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए दो संदिग्ध, नाबालिग होने की आशंका
० थाने से महज 500 दूरी पर हुआ घटना
कोन (सोनभद्र) । रात के अंधेरे में कोन देवाटन मोड़ पर स्थित आभूषण व बर्तन में शुक्रवार की रात्रि में दुकान की छत (टीन शेड) काटकर चोरी की घटना सामने आई है।सीसी कैमरे में कैद दो लड़कों ने दुकान में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। हालांकि, वे दुकान में रखा लगभग 20 हजार रुपये नकद ही ले जा सके, जबकि बाकी सभी आभूषण एवं सामान सुरक्षित बताया जा रहा है। उक्त जानकारी दुकानदार छोटेलाल चंद्रवंशी ने बताते हुए थाना में तहरीर दिया है।
जानकारी के अनुसार, छोटे लाल रवानी की आभूषण दुकान में देर रात दो लड़के छत का शेड काटकर अंदर घुस गए। इसके बाद उन्होंने दुकान में रखे सामान को चोरी करने का प्रयास किया। काफी प्रयास के बाद वे लगभग 20 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए।
दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में शनिवार की भोर में दो लड़के दिखाई दे रहे हैं। फुटेज के आधार पर दोनों के नाबालिग होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद दुकान में चोरी की जानकारी सामने आई है चोरी होने की घटना मिलते ही आसपास के दुकानदारों में दहशत हो गया है।
प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने बताया कि चोरी की घटना की सूचना मिली है, सीसी कैमरे में शीट हटाकर प्लाई काटकर दो नाबालिग लड़के दुकान में घुसकर चोरी करते दिख रहा है नगद के अलावा कोई समान नहीं ले गया है जांच की जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जायेगा।




