Sonbhadra news : लकड़ी निकालते समय सांप के डसने से महिला की मौत, गांव में छाया मातम
पाटी गांव में रविवार की रात एक दर्दनाक घटना में 55 वर्षीय महिला की सर्पदंश से मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है।

sonbhadra
8:40 PM, October 13, 2025
मनोज वर्मा (संवाददाता)
रेणुकूट। पिपरी थाना क्षेत्र के पाटी गांव में रविवार की रात एक दर्दनाक घटना में 55 वर्षीय महिला की सर्पदंश से मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है।
थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि पाटी गांव निवासी नवरतनी पत्नी सिद्धनाथ रविवार की रात खाना बनाने की तैयारी कर रही थीं। इसी दौरान उन्होंने घर के बगल में रखी लकड़ी निकालने के लिए हाथ डाला। बताया जाता है कि लकड़ी के बीच छिपे सांप ने अचानक उन्हें कई जगह डस लिया। महिला के चीखने पर परिजन मौके पर पहुँचे, लेकिन तब तक वह बेहोश हो चुकी थीं।
परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सोमवार की सुबह घटना की सूचना मिलने पर पिपरी पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दुद्धी भेज दिया, जहाँ पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, हाल के दिनों में क्षेत्र में सांप निकलने की घटनाएँ बढ़ गई हैं। बरसात के बाद सांप अक्सर घरों और लकड़ी के ढेरों में छिप जाते हैं, जिससे लोगों को लगातार खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सर्पदंश जागरूकता अभियान चलाने और सांप पकड़ने वाली टीम को सक्रिय करने की मांग की है।




