Sonbhadra News : राइस मिल के साफ्ट में साड़ी फंसने से चपेट में आकर महिला की मौत
मिनी राइस मिल के साफ्ट में साड़ी फंसने से चपेट में आकर महिला बुरी तरह घायल हो गयी, आनन फानन में घायल महिला को परिजन ले कर मधुपुर सामुदायिक केंद्र पहुँचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया ।
sonbhadra
9:11 PM, November 15, 2024
जयनाथ मौर्या (संवाददाता)
मधुपुर (सोनभद्र) । मधुपुर कस्बे के मझली बहार बस्ती में शुक्रवार की दोपहर ट्रैक्टर चलित मिनी राइस मिल के साफ्ट में साड़ी फंसने से चपेट में आकर महिला बुरी तरह घायल हो गयी, आनन फानन में घायल महिला को परिजन ले कर मधुपुर सामुदायिक केंद्र पहुँचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया । इसके बाद परिजन शव ले कर घर वापस चले गए,केवला देवी(55)पत्नी प्रेम पाल के घर पर धान कुटाई की मशीन चल रही थी, केवला देवी चावल हटाने के लिये मशीन के पास से जाने लगी उसी समय साड़ी मशीन के साफ्ट में फंस गयी जिसमें लिपट कर चोटिल हो गयी उसके बाद छिटक कर दूर जा गिरी, अचानक हादसे से परिजनो में कोहराम मच गया और तत्काल अस्पताल ले कर पहुँचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया




