Sonbhadra News : विषैले जंतु के काटने से महिला की मौत
घोरावल सरकारी अस्पताल ले जाया गया वहां इंजेक्शन दिया गया और रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुँचने के कुछ देर बाद उसकी मौत गई मौत की खबर के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

sonbhadra
6:02 AM, October 11, 2026
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल (सोनभद्र) । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के परसौना गांव की महिला की विषैले जंतु के काटने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि परसौना गांव निवासी कुमारी मीरा 27 वर्ष को हाथ की अंगुली मे किसी विषैले जंतु ने काट लिया। वह घरेलू काम कर रही थी। घटना के बाद स्वजन उसे सीएचसी ले गए। वहाँ प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मृतका के पति लवकुश ने बताया कि पत्नी को किसी विषैले जंतु ने काट लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। घोरावल सरकारी अस्पताल ले जाया गया वहां इंजेक्शन दिया गया और रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुँचने के कुछ देर बाद उसकी मौत गई मौत की खबर के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।




