Sonbhadra news : नहर पार करते समय महिला की डूबने से मौत
पटवध ग्राम पंचायत के नारायणडीह गांव में सोमवार दोपहर राशन लेने जा रही 45 वर्षीय चंदा देवी पत्नी दीप नारायण चेरों की नहर में गिरने से मौत हो गई।

Ai जेनरेटेड फोटो
sonbhadra
11:57 PM, August 24, 2026
राकेश चौबे
मारकुंडी (सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र के पटवध ग्राम पंचायत के नारायणडीह गांव में सोमवार दोपहर राशन लेने जा रही 45 वर्षीय चंदा देवी पत्नी दीप नारायण चेरों की नहर में गिरने से मौत हो गई।
बताया गया कि चंदा देवी घर से सरकारी राशन लेने निकली थीं। नहर पार करने के दौरान विद्युत पोल के सहारे आगे बढ़ते समय अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नहर में गिर गईं। ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकालकर सीएचसी चोपन पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा है। ग्रामीणों ने नहर पार करने के लिए सुरक्षित रास्ते की व्यवस्था कराने की मांग की है।




