Sonbhadra News : पानी भरते समय कुएं में गिरकर महिला की मौत
कुएं में पानी भरते समय पैर फिसल जाने के कारण एक महिला की कुएं में गिरकर मौत हो गयी । घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
.jpeg&w=3840&q=75)
sonbhadra
1:59 PM, October 10, 2024
रविन्द्र पाठक/घनश्याम पांडेय (संवाददाता)
जुगैल (सोनभद्र) । कुएं में पानी भरते समय पैर फिसल जाने के कारण एक महिला की कुएं में गिरकर मौत हो गयी । घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
जानकारी के मुताबिक रूना देवी (35) पत्नी सुरेश गुप्ता निवासी ग्राम नेवारी टोला अकला आज सुबह कुएं में पानी भरने गई थी, जहां अचानक पैर फिसल जाने से वह कुएं में गिर गई । काफी देर हो जाने के बाद भी आज जब पानी लेकर घर नहीं लौटी तो लोगों को शंका हुआ और कुएं पर जाकर देखा तो वहां बाल्टी व रस्सी नहीं मिली । जिसके बाद ग्रामीणों ने कुएं में खोजना शुरू किया तो रुना का शव कुएं में मिला । ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना पीआरबी 112 को दी । सूचना पाकर थाना प्रभारी जुगैल प्रसून श्रीवास्तव मौके पर पहुंचकर बॉडी को सील कर मरचरी हाउस भेज दिया । इस दौरान मौके पर हल्का लेखपाल केदार पटेल भी मौजूद थे । घटना से गांव में मातम छाया हुआ है ।




