Sonbhadra News : सड़क पार कर रही महिला ग्यारह हजार केवी तार के चपेट मे आने से घायल
बभनी थाना क्षेत्र के चौना गांव में शुक्रवार को दोपहर सड़क पार करते समय ग्यारह हजार केवी लाइन के चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई।

sonbhadra
3:47 PM, October 4, 2024
राजेश कुमार (संवाददाता)
बभनी (सोनभद्र) । बभनी थाना क्षेत्र के चौना गांव में शुक्रवार को दोपहर सड़क पार करते समय ग्यारह हजार केवी लाइन के चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई।
आनन-फानन में परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले गए जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
बुरी तरह से झुलसी महिला
जानकारी के अनुसार किसमतिया देवी 50 पत्नी रामवृक्ष निवासी चौना शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे सड़क से होकर अपने घर आ रही थी। सड़क पार करते समय उसका सिर नीचे लटके तार से टच हो गया और तार में सट गई। आस पास के लोगों ने देख लिया और तत्काल लाइन कटवाया लेकिन तब तक महिला बुरी तरह से झुलस गई थी। उसका पूरा शरीर हाथ, पैर, चेहरा सब जलकर चमड़ी उखड़ गई है। परिजन तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले गए जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हालत गंभीर होने की दशा में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
जगह- जगह लटक रहा बिजली का तार विभाग की लापरवाही
बिजली के लटकते तार घटना को दावत दे रहे हैं। क्षेत्र में मेन लाइन के तार जगह जगह लटक रहे हैं लेकिन विभाग उस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। गांव में लटकते तार को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।




