Sonbhadra News : सामूहिक विवाह में फर्जीवाड़े के बाद क्यों होने लगी चोपन बीडीओ की चर्चा, पढ़ें पूरी खबर
चोपन में तैनात बीडीओ शुभम बरनवाल का कार्यालय आयुक्त, ग्राम्य विकास में ट्रांसफर होने के बाद भी अब तक जमे रहने की चर्चा एक बार फिर शुरू हो गया है ।

बीडीओ शुभम बरनवाल
sonbhadra
12:45 PM, November 27, 2024
शान्तनु कुमार/घनश्याम पांडेय
★ ट्रांसफर के एक महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी जमे हैं चोपन बीडीओ
★ आखिर किसके आदेश व किसकी अनुकम्पा पर टिके हैं चोपन बीडीओ
चोपन में तैनात बीडीओ शुभम बरनवाल का कार्यालय आयुक्त, ग्राम्य विकास में ट्रांसफर होने के बाद भी अब तक जमे रहने की चर्चा एक बार फिर शुरू हो गया है । बीडीओ शुभम बरनवाल का ट्रांसफर पिछले 25 अक्टूबर 2024 को हुआ था । लेकिन एक महीने से भी ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी अब तक उन्हें रिलीफ नहीं किया गया । ऐसे में यह चर्चा शुरू हो गयी कि आखिर उन्हें रिलीफ क्यों नहीं किया जा रहा है । जिले में कौन है जिसकी अनुकम्पा वे ट्रांसफर होने के बाद भी टिके हुए हैं ।
आपको बतादें कि सोमवार को चोपन ब्लाक में सामूहिक विवाह का कार्यक्रम था । इस कार्यक्रम में समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गोंड़, राज्यसभा सांसद रामसकल व ब्लाक प्रमुख लीला देवी गोंड़ भी मौजूद थी । सामूहिक विवाह कार्यक्रम में तीन जोड़े फर्जी पाए गए जिनकी पूर्व में शादी हो चुकी थी और वे बच्चों की मां भी हैं । इस खबर के बाद चोपन ब्लाक सहित प्रशासन की खूब किरिकिरी हुई। लेकिन बड़ी बात यह थी कि यह फर्जीवाड़ा खुद मंत्री संजीव गोंड़ के विभाग का था । प्रशासन की जानकारी के बावजूद मंत्री से जोड़ों को आशीर्वाद दिला दिया गया ताकि मामला उजागर न हो सके । लेकिन मामला उजागर होने के बाद भी अब तक न तो दोषियों के खिलाफ कोई कार्यवाही हुई और न मंत्री का कोई बयान आया ।
इसी घटना के बाद से चोपन बीडीओ को लेकर चर्चा भी जोरों पर है कि आखिर ट्रांसफर के बाद भी चोपन बीडीओ कैसे और किसके आदेश से जमे हुए हैं ।




