Sonbhadra news : एक दिवसीय ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में न्याय पंचायत कोन ने मारी बाजी
ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन खेमपुर ग्राउंड में किया गया।

sonbhadra
5:30 PM, October 30, 2025
पीके विश्वकर्मा (संवाददाता)
★ पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद भी है जरुरी - रुबी मिश्रा
कोन सोनभद्र । गुरुवार को ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन खेमपुर ग्राउंड में किया गया, जिससे विकास खण्ड के समस्त परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया, खेलकूद का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख रुबी मिश्रा व संयोजक खण्ड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर झंडी दिखाकर शुभारंभ कराया, खेल के प्रारंभ में मशाल लेकर ग्राउंड का परिक्रमा कर खेलकूद प्रतियोगिता प्रारंभ हुआ, जिसमें विकास खण्ड के पांचों न्याय पंचायत में सबसे अधिक अंक 37 अंक पाकर न्याय पंचायत कोन प्रथम स्थान पर ,15 अंक प्राप्त कर रामगढ़ दुसरे स्थान पर, कचनरवा 10 अंक पर तीसरे स्थान, गडाव 8 अंक व महुली को 6 अंक पाकर पांचवें स्थान पर रहा, खेलकूद प्रतियोगिता में 50 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में चन्दन कुमार प्रा वि चतरखडिया, बालिका वर्ग में नर्सिंग जहां प्रा वि लौंगाबांध, 100 भी दौड़ में कु प्रिति प्रा वि घघिया, 200 भी दौड़ में नर्सिंग जहां, प्रा वि लौंगाबांध, इसके अलावा कबड्डी , खो खो, ऊंची कुद खेल खेलाया गया, बच्चों को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि रुबी मिश्रा ने कही कि पढ़ाई के साथ साथ बच्चों के लिए खेलकूद भी जरूरी है जिससे शारीरिक व मानसिक विकास होता है।, खण्ड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत कुमार ने कहा कि विजयी बच्चों को जिला स्तरीय खेलकूद में प्रतिभाग कराया जायेगा, अंत में सभी विजेता को पुरस्कार वितरित किया गया, खेलकूद प्रतियोगिता में सहयोग करने वाले शिक्षक रितेश कुमार, महेंद्र यादव, संजीव कुमार, प्रदीप कुमार, सुरेन्द्र कुमार, अंजनी दुबे, एआरपी दिनेश चौरसिया, पुष्पेन्द्र, शिवनीश सिंह, अखिलेश कुमार,रीना चौबे समेत दर्जनों शिक्षक मौजूद रहे।




