Sonbhadra news : पूज्य संत शिरोमणि रविदास कलश यात्रा पहुंचा कोन, हुआ भव्य स्वागत
संत शिरोमणि जी का 650 वीं जयंती पूरे देश में एकता व समरसता एकजुटता का संदेश देता यात्रा से समाज में एकजुटता आयेगी।

sonbhadra
7:14 PM, August 18, 2026
पी.के. विश्वकर्मा (संवाददाता)
--- समरसता का संकल्प, सामाजिक एकता का दिया संदेश
कोन (सोनभद्र) पूज्य संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650 वीं जयंती के पावन अवसर पर वाराणसी से चलकर कलश यात्रा मंगलवार को कचनरवा, हडवरिया, किशुनपुर वा, रोरवा, कोन रामगढ़ होते यात्रा तेलगुडवा की ओर गया, यात्रा कोन पहुंचते ही भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, क्षेत्रिय उपाध्यक्ष कुसुम शर्मा यात्रा की अगुवाई कर रहे वंशीधर, मंडल अध्यक्ष रामलाल चेरो ने कलश को सर पर रखकर कोन क्षेत्र का भ्रमण करते हुए समरसता का संदेश दिया कहा इस यात्रा से से समाज में एकता सशक्त और एकजुटता समाज का संकल्प लें, जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कहा कि संत शिरोमणि जी का 650 वीं जयंती पूरे देश में एकता व समरसता एकजुटता का संदेश देता यात्रा से समाज में एकजुटता आयेगी। यात्रा में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, क्षेत्रिय उपाध्यक्ष कुसुम शर्मा, वंशीधर गौतम,मंडल अध्यक्ष रामलाल चेरो, राकेश तिवारी, सुशील चतुर्वेदी, मनोज तिवारी, रमेश चौबे, बृज कुमार जायसवाल समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता समेत दलित आदिवासी समाज के लोग शामिल रहे। कोन क्षेत्र में यात्रा की अगुवाई वरिष्ठ भाजपा नेता वंशीधर ने किया।




